कैथून से राजकुमार प्रजापति निर्दलीय, सांगोद से महेन्द्र प्रजापति तथा मांगरोल से सीमा प्रजापति बनी वार्ड पार्षद


प्रजापति मंथन : कोटा / राज.
प्रदेश में हुए निकाय चुनाव दौर चल रहा है। हाडौती के कोटा जिले में 16 नवंबर को हुए चुनावों का परिणाम घोषित किया गया जिसमें नगर पालिका मांगरोल एवं कैथून से प्रजापति समाज के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की है। नगर पालिका मांगरोल से प्रजापति समाज के तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। जिसमें वार्ड नं. 4 से सीमा प्रजापति ने 92 वोट से जीत दर्ज की। सीमा ने भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़ा। नगर पालिका मांगरोल से ही वार्ड नं. 17 से लक्ष्मीचन्द प्रजापति कांग्रेस के टिकिट पर चुनावी मैदान में थे। जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं वार्ड नं. 19 से प्रेमचन्द प्रजापति भाजपा के टिकिट पर चुनाव मैदान में थे। जिन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। नगर पालिका छबड़ा से वार्ड नं. 4 से गोविन्द प्रजापति भाजपा से टिकिट लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे। जो सीट निकालने में असफल रहे।


नगर पालिका सांगोद से वार्ड नं. 23 से महेन्द्र प्रजापति भाजपा के टिकिट पर चुनावी मैदान में उतरे और 13 वोटों से जीत दर्ज कर सीट पर कब्जा किया। महेन्द्र प्रजापति के प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 174 तथा निर्दलीय उम्मीदवार को 171 वोट मिले। जबकि महेन्द्र प्रजापति ने 187 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। नगर पालिका सांगोद से ही वार्ड नं. 16 से सतीश कुमार प्रजापति कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव मैदान में थे। जिन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।


राजकुमार प्रजापति निर्दलीय वार्ड पार्षद निर्वाचित


प्रजापति मंथन : कैथून / कोटा
प्रदेश की नगरिय निकाय के संपन्न हुए चुनाव में नगर पालिका कैथून के वार्ड नं. 12 से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार प्रजापति ने 87 वोटों से जीत दर्ज की। राजकुमार प्रजापति ने भाजपा के उम्मीदवार पवन सुमन को हराकर जीत दर्ज की। राजकुमार प्रजापति को ३३४ वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 247 मत ही मिल पाए। इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा पहले ही खारिज हो चुका था। कैथून में पहलीबार प्रजापति समाज के किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। राजकुमार प्रजापति के पिता का नाम सत्यनारायण प्रजापति है। राजकुमार की जीत से कस्बे में समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।


Most Popular In Year

कांग्रेस कमेटी ओबीसी के जिलाध्यक्ष भाणा का स्वागत

दुर्गाष्टमी या रामनवमी पर बेसहारा और बेघर बच्चियों को खाना देकर सही मायने में करें समाजसेवा -चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

माटीकला बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन